भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। रेड क्रॉस सोसाइटी जिला बालोद द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए *डीबी ग्रुप* को  स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बालाजी रिसॉर्ट, बालोद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य चेयरमैन श्री तोमन साहू रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में* जिला पंचायत अध्यक्ष *श्रीमती तारिणी चंद्राकर*, नगर पालिका अध्यक्ष *श्रीमती प्रतिभा चौधरी* एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष *श्री कमलेश सोनी* सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डीबी ग्रुप की उपलब्धि:-
डीबी ग्रुप द्वारा *विगत 11 वर्षों में 7000 से अधिक यूनिट रक्तदान* कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। समूह द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं आपदा राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाती रही है। मुख्य अतिथि श्री तोमन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “डीबी ग्रुप का कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। 7000 यूनिट रक्तदान का अर्थ है हजारों जिंदगियों को बचाना।जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने डीबी ग्रुप के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा करते रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डीबी ग्रुप के प्रतिनिधियों को अतिथियों द्वारा *स्मृति चिन्ह* भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed