भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा के किसानों की आधी सदी पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा उर्फ गांधी के प्रयासों से यहां 25 लाख रुपये की लागत से नया खाद गोदाम बनने का रास्ता साफ हो गया है। समिति से जुड़े आसपास के 12 गांवों के 2170 किसान अपनी कृषि जरूरतों के लिए पूरी तरह कुसुमकसा समिति पर निर्भर हैं। यहीं से वे खाद, बीज लेते हैं और कृषि संबंधी अन्य कार्य भी कराते हैं। लेकिन पुराना खाद गोदाम जर्जर हो चुका था, जिससे खाद रखने में लगातार दिक्कत आ रही थी। कई बार बारिश और नमी से खाद खराब होने का खतरा भी बना रहता था।समिति प्रबंधक ने इस समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा से संपर्क किया और समाधान की गुहार लगाई। योगेंद्र सिन्हा ने तुरंत जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख से बात कर गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा। किसानों की परेशानी को समझते हुए जिला अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लिया और 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवा दी।खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों का कहना है कि यह काम हम कभी नहीं भूल पाएंगे। योगेंद्र सिन्हा हमेशा हमारी समस्याओं को अपनी समस्या समझकर आगे आते हैं। उनके पास जाकर बात रखने में कोई झिझक नहीं होती और समाधान भी तुरंत होता है।किसानों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष गांधी, मंडल पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया।Post navigationपूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस की पहल पर किसान को मिली 38 हजार की लंबित राशि, 5 महीने बाद खिले चेहरे पर आई मुस्कान। मानस ने राजहरा सहित बालोद जिले को किया गौरवान्वित, 12 वीं में पाया नगर में प्रथम स्थान।