भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश प्रदेश सहित बालोद जिले में हमेशा अग्रणी रहने वाली लौह नगरी दल्लीराजहरा का नाम एक बार फिर से गौरवान्वित हुआ है। इस बार CBSE परीक्षा परिणामों के तहत 12वीं कक्षा के परिणामों में बालोद जिले के सबसे बड़े नगर दल्लीराजहरा के डीएवी स्कूल में अध्ययनरत मानस अग्रवाल ने 93.20% अंक प्राप्त कर पूरे राजहरा नगर में प्रथम एवं बालोद जिलें में द्वितीय स्थान प्राप्त करने की जानकारी सामने आई है। मानस के द्वारा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में प्राप्त इस अभूतपूर्व सफलता के पश्चात पूरे अग्रवाल परिवार, समाज, स्कूल प्रबंधन सहित पूरे दल्ली राजहरा नगर में हर्ष व्याप्त है और मानस सहित पूरे परिवार को इस उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है। मानस ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता, अपनी बड़ी बहन, पूरे परिवार सहित डीएवी स्कूल के सभी शिक्षकों को देते हुए कहा कि बड़ी बहन मौली अग्रवाल के द्वारा कड़ी मेहनत कर नीट के पेपर लीक होने, परीक्षा के समय एक घंटा बर्बाद होने जैसी कठिन चुनौतियों के बावजूद अपने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में सीट प्राप्त करने से मुझे बहुत बड़ी प्रेरणा मिली और स्कूल के सभी शिक्षकों, मेरे माता पिता सहित परिवार के अन्य वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा से ही ये मैं यह परिणाम प्राप्त कर पाया हूं। आगे की पढ़ाई के बारे में मानस ने बताया कि वह बीबीए, एफआरएम और सीएफए की तैयारी करना चाहता है, जिसके लिए वह जल्द ही किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने हेतु परिजनों एवं जानकारों से विचार विमर्श कर रहा है।स्कूल प्रिंसिपल और क्लास टीचर ने की जमकर तारीफ-डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल जीवी राजशेखर राव ने मानस का मुंह मीठा करवाया और कहा कि मानस बेहद ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी है, पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते आया है। निश्चित तौर पर इस प्रकार से जब हमारे स्कूल के बच्चे ऐतिहासिक परिणाम लेकर आते है तो पूरे स्कूल प्रबंधन का सीना गर्व से फूल जाता है। मानस एवं उसके पूरे परिवार को पूरे डीएवी स्कूल की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते है और उम्मीद करते है कि आने वाले समय में मानस इसी प्रकार से सफलता के नए आयाम गढ़े। क्लास टीचर सरिता द्विवेदी ने मानस को बेहद ही अनुशासित विद्यार्थी बताया और कहा कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि मानस बहुत ही अच्छे अंकों से परीक्षा में उत्तीर्ण होगा और स्कूल का नाम रौशन करेगा। निश्चित तौर पर मानस का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और नए वाले समय में भी मानस इसी प्रकार से अपने सपनों को साकार करते हुए ऊंचाइयों को छूएगा और स्कूल, अपने परिवार और नगर सहित प्रदेश का नाम रौशन करेगा। मानस अग्रवाल दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी संदीप (सोनू) अग्रवाल के सुपुत्र है, उनकी माता अनुराधा अग्रवाल एक गृहिणी है और वह भी इंग्लिश में एमए की डिग्री प्राप्त महिला है। जैसे ही मानस की इस उपलब्धि की जानकारी नगरवासियों को हुई तो मानस और पूरे परिवार को गणमान्य नागरिकों सहित पूरे नगरवासियों ने बधाइयां दी। Post navigationकुसुमकसा की 50 साल पुरानी मांग पूरी, 25 लाख से बनेगा नया खाद गोदाम। चिपरा में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 18 मई से, प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगी कथा।