भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।  ग्राम चिपरा के कला मंच में 18 मई  से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन  सिन्हा (ढंगा) परिवार एवं समस्त ग्रामवासी चिपरा द्वारा किया जा रहा है।
कथा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-
18 मई को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं गोकर्ण कथा। 19 मई  परीक्षित जन्म एवं सृष्टि संरचना
,20 मई  ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र,21 मई
प्रह्लाद चरित्र ,22 मई समुन्द्र मंथन, राजा बलि एवं कृष्ण जन्मोत्सव ,23 मई बाल लीला एवं माखन चोरी प्रसंग 24 मई मथुरागमन, कंस वध एवं रुक्मणी मंगल,25 मई सुदामा चरित्र, भगवान परमधाम गमन एवं चढ़ोत्री,26 मई
गीता हवन, तर्पण, तुलसी वर्षा एवं पूर्णाहुति होगी।आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed