भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सौरभ लूनिया के संगठनात्मक दायित्व का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दल्लीराजहरा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं हर्ष के साथ पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल, संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रमेश्वर साहू ने कहा कि श्री सौरभ लूनिया ने गत एक वर्ष में संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय हुआ है।अपने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्री सौरभ लूनिया ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और सामूहिक प्रयास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सभी के सहयोग से आगे भी जनसेवा एवं संगठन विस्तार का कार्य निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
तथा अन्य संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed