भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद के पंडर दल्ली क्षेत्र के साथ अब समस्त नगर में अपने जनसेवा और निरंतर भाजपा के प्रति अपनी सक्रियता से लोकप्रियता हासिल करने वाले युवा भाजपा नेता की सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने सोमेश जायसवाल को अब एक और जिम्मेदारी सौंपी है ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक कल्याण सोनवानी ने प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष श्री किरण सिंघ देव , प्रदेश संयोजक श्री संजुनारायण , जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख की सहमति से सोमेश जायसवाल को दल्ली राजहरा भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है ।ज्ञात हो , कि सोमेश वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद के पति हैं जहां वार्ड में शादी जैसे मंगलमय आयोजन से ले कर किसी के देहावसान तक के दुःखद घटना , सभी में कदम से कदम मिला कर वार्डवासियों के साथ खड़े रहते हैं ।
यही कारण है कि उनकी जनलोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ते क्रम पर है ।इस नियुक्ति पर वार्ड क्रमांक 02 की जनता में हर्ष की लहर है , जहां वार्ड के साथ समस्त पार्टी के शीर्ष नेताओं और नगर के पदाधिकारियों ने सोमेश को इस नियुक्ति बाबत आभार एवं शुभेच्छा प्रेषित की है ।नियुक्ति पर सोमेश ने इस नए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात के साथ ही जिला महामंत्री सौरभ लूनिया जी जिला संयोजक श्री कल्याण सोनवानी , राजहरा नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री मनोज पिंटू दुबे , मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू , नगर पालिका अध्यक्ष का इस दायित्व हेतु आभार व्यक्त किया है ।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed