Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान बालोद जिला भाजपा प्रभारी श्रीमती संध्या परघनिया, प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर, विधानसभा प्रभारी श्री चंदूलाल साहू, वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद श्री संजीव सिंह एवं श्री राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे।भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय को डोंडी लोहारा आगमन का आमंत्रण दिया गया तथा डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र एवं दल्ली राजहरा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed