भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दल्लीराजहरा द्वारा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा अर्जुन्दा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत के प्रति कथित रूप से दिए गए धमकी भरे शब्दों एवं अभद्र टिप्पणी के विरोध में जैन भवन चौक, दल्लीराजहरा में विधायक का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, किंतु किसी जनप्रतिनिधि द्वारा राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रति कथित रूप से धमकीपूर्ण एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे मानसिकता एवं बयानबाजी का पुरजोर विरोध करता है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसके सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी कार्यकर्ता को डराने-धमकाने या अपमानित करने का प्रयास भाजपा युवा मोर्चा कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपनी भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।भाजपा युवा मोर्चा अपने प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है। कांग्रेस के किसी भी नेता या विधायक से भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। यदि किसी कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच आती है तो युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध करता रहेगा और कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद करता रहेगा।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू,नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू,भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी श्री मति पुरोबी वर्मा जी,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस,मंडल मंत्री समर्थ लखानी,मंडल कोषाध्यक्ष कैलाश छाजेड़,भाजपा मंडल से मुस्ताक अहमद,प्रमोद बाघ,विजय भान,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडे,भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन,
जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष इमरान अहमद,दमनदीप सिंह ,पार्षद भूपेंद्र श्रीवास,मेवा पटेल,निर्मल पटेल,वीरेंद्र साहू,
एल्डरमैंन महेंद्र पिपरे,राकेश देवांगन,ललित जैन,
भाजयुमो महामंत्री राहुल साहू,उपाध्यक्ष राहुल शर्मा,रौनक साहू,रोहित साहू,एम अमन,सूरज गुप्ता,मंत्री हरीश कनोजिया, भूपेंद्र कुमार, विवेक,कोषाध्यक्ष प्रदीप कामडीं,शेखर करायत,राजू चिकवा,पी एस आमान,गजेंद्रभान सिंह,गुलशन वासनिक,मनीष सिन्हा,मनन गुप्ता,
चंदन साहू,आकाश यादव,गजेंद्र दास,सोनू ठगेल,मोहर्रम हुसैन,नियाज़ खान,शकील अहमद सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed