भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा। माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को प्राचीन शिवलिंग नंदी बैल की पूजा अर्चना कर महारुद्राभिषेक एवं महाआरती संध्या 5 बजे प्रारंभ होगी । माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति का मंदिर निर्माण के लिए सन 2005 में गठन किया गया था तबसे लगातार 21 वे वर्ष में पुनः सावन मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है वही मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष पिछले लगभग 20 सालो से कुसुमकसा से आने वाले कावड़िये का स्वागत सत्कार कर सभी कावड़िये के लिए फलाहार की व्यवस्था की जाती है इस वर्ष कुसुमकसा के कावड़िये 23 अगस्त दिन रविवार को माँ झरन मंदिर पहुचेंगे एवं पिछले तीन चार सालों से नगर के हर वार्डो से कावड़िये झरन मंदिर के प्राकृतिक झरनों के जल लेने पहुंच रहे है। माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर के दोनों छोरो पर अथाह झरनों के जलकुंड है मंदिर के बाएं छोर पर झरन पम्प हाउस का निर्माण बीएसपी प्रशासन ने 55 साल पहले कराया था 20 साल तक उपयोग करने के बाद इसे रेलवे प्रशासन को दे दिया तबसे रेलवे पिछले 35 सालों से अपनी पानी की सारी जरूरत इसी झरनों के कुंड से करता आ रहा है वहीं मंदिर के दाएं छोर पर प्राकृतिक झरनों को एकत्रित कर साडा ने 25 साल पहले पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था जिसका उपयोग वार्ड नं 10,11,12,18,19 के साथ साथ नगरवासी एवं राहगीर करते आ रहे थे लेकिन धीरे धीरे समीप से बीएसपी बहने वाला नाला पटते पटते आज झरन की जमीनी सतह से ऊपर बहने लगा जिसके कारण बारिश में बाढ़ से इन झरनों की पानी की टंकियों एवं पूरी जमीनी सतह फाइस मिट्टी से पट चुकी है जिससे वार्डवासियों को शुद्ध पीने का पानी एवं निस्तारी में दिक्कतें आने लगी जिसके लिए माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति निरन्तर पिछले 20 सालों से नगरपालिका, बीएसपी प्रशासन ,जिला प्रशासन, सांसद, विधायक, छग शासन से लगातार इन प्राकृतिक झरनों के जलकुंड की सफाई एवं नाले के दोनों छोरो पर आरसीसी वाल निर्माण की मांग कर रही है ताकी दूर दूर से आने वाले श्रद्धालु को झरनों का दर्शन लाभ मिले वही आसपास के वार्डवासियों को शुद्ध पीने का पानी एवं निस्तारी की समस्या से छुटकारा मिले। समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन एवं बीएसपी प्रशासन से अपील की है कि समय रहते इन प्राकृतिक झरनों को बचाने के लिए पहल करें ताकि इन प्राकृतिक झरनों को आने वाली भावी पीढ़ी देख सके ओर इसका उपयोग कर सकेसमिति के मुख्य संरक्षक रमेश मित्तल, अध्यक्ष महेश सहारे,उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, कोषाध्यक्ष सोहन भारद्वाज, सह कोषाध्यक्ष अरुण अरोरा, सचिव नरोत्तम सागर,संगठन मंत्री ठाकुर राम रावटे, सह संगठन मंत्री मनीष पाठक ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महारुद्राभिषेक में शामिल होवे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed