भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। वन विभाग की सजगता और रात्रिकालीन गश्त का असर दिखा है। बीती रात दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वनोपज परिवहन करते चार वाहनों को जप्त किया है। जप्त वाहनों और लकड़ियों को दल्लीराजहरा डिपो लाया गया है, जहां विधिवत कार्यवाही की जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा *संतोष कुमार ठाकुर* के निर्देशन में वन विभाग की टीम बीती रात्रि नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान *रात्रि करीब 11 बजे ठेमाबुजुर्ग से पचेड़ा मुख्य मार्ग* पर एक *माजदा 1109 वाहन* को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध लकड़ी भरी हुई पाई गई। वाहन चालक के पास वनोपज परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं था। टीम ने तत्काल वाहन को जप्त कर दल्लीराजहरा डिपो पहुंचाया। इस कार्रवाई के कुछ घंटे बाद ही टीम ने फिर से गश्त तेज की। *रात्रि 1:30 बजे पटेली से घोठिया मार्ग* पर तीन ट्रैक्टरों को लकड़ी परिवहन करते हुए देखा गया। वन अमले ने तीनों ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टरों में *आम, सेनहा एवं नीम प्रजाति के लट्ठे* अवैध रूप से परिवहित किए जा रहे थे। तीनों ट्रैक्टरों के चालकों से जब परिवहन पास और लकड़ी के वैध कागजात मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर समस्त वनोपज मय वाहनों को जप्त कर दल्लीराजहरा डिपो लाया गया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ियां अवैध रूप से काटकर ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह संगठित रूप से वनोपज की कटाई और परिवहन का मामला हो सकता है। विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। लकड़ियों की नाप-जोख और प्रजातिवार वर्गीकरण की प्रक्रिया डिपो में की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में *वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा संतोष कुमार ठाकुर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी युगल किशोर सोनबोईर, परिसर रक्षक दल्लीराजहरा रविशंकर, परिसर रक्षक कोंडेकसा रणवीर नायक और रक्षक पटेली प्रेमलाल कुंजाम* विशेष रूप से उपस्थित रहे।वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा लगातार रात्रिकालीन गश्त बढ़ा दी गई है। अवैध कटाई और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध वनोपज के परिवहन और कटाई में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है।Post navigationमाँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर दरबार में 24 अगस्त को होगा प्राचीन शिवलिंग का महारुद्राभिषेक-रमेश मित्तल ग्राम पंचायत खम्हारटोला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित नवीन आंगनबाड़ी भवन का विधिवत उद्घाटन जनपद पंचायत डौंडी की महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति एवं जनपद सदस्य मंजू संजय बैस के मुख्य आतिथ्य में किया गया।