भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा-डौंडी। जनपद पंचायत डौंडी अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हारटोला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित नवीन आंगनबाड़ी भवन का विधिवत उद्घाटन जनपद पंचायत डौंडी की महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति एवं जनपद सदस्य मंजू संजय बैस के मुख्य आतिथ्य में किया गया। नवीन आंगनबाड़ी भवन की सौगात मिलने से गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू संजय बैस, जनपद सदस्य झमित बाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कृतेश मार्गिया सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का ग्रामवासियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों को सम्मानपूर्वक नवीन आंगनबाड़ी भवन तक लाया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य झमित बाई ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के नन्हे बच्चों की शिक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है। नवीन भवन मिलने से बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता अब पूरी हुई है, जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बधाई के पात्र हैं।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सभापति मंजू संजय बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केवल बच्चों के बैठने और पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि उनके पोषण, स्वास्थ्य, संस्कार और प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि नवीन भवन में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे, यही जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बच्चों के नियमित पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने नवीन भवन के लिए ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान ही किसी भी विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच लोभन बाई ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ग्राम खम्हारटोला को नवीन आंगनबाड़ी भवन की सौगात मिली है, जिससे समस्त ग्रामवासी बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भवन से गांव के नन्हे बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर चंद्राकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पंचगण, जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। नवीन भवन के उद्घाटन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों की खुशी देखकर ग्रामीणों के चेहरे भी खिल उठे।इस अवसर पर उप सरपंच जसवंत उर्वर्षा पंच तुलसी राम पुनाऊ राम रमौ बाई पूजा गिरधारी गोवर्धन कॉर्परिया सोनकर ताराम छगन लाल फगुवा राम सुख राम विमल गौरव बिस्वा राम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती उर्वशा निरंजनी सहारे खिलेश्वरी मीरा उर्वेश सरपंच लोभन बाई ठाकुर, उपसरपंच एवं पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, सुपरवाइजर श्रीमती चंद्राकर तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। Post navigationबीती रात दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी परिवहन करते चार वाहनों को किया जब्त।