भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर की प्रमुख सड़कों एवं मुख्य मार्गों पर मवेशियों के खुलेआम विचरण और सड़क के बीचों-बीच बैठने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसके कारण वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।यह केवल पशुपालकों की लापरवाही का विषय नहीं, बल्कि नगरपालिका की जवाबदेही का भी गंभीर प्रश्न है। जब सड़कों पर लगातार मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है और नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, तो नगरपालिका प्रशासन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठा रहा है, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए।विशेषकर रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। किसी बड़ी जनहानि का इंतजार करने के बजाय नगरपालिका को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।नगरपालिका अपनी जवाबदेही स्पष्ट करेनगरपालिका प्रशासन यह स्पष्ट करे कि सड़कों से मवेशियों को हटाने के लिए नियमित अभियान क्यों नहीं चलाया जा रहा है और खुले में मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पकड़े गए मवेशियों के लिए सुरक्षित आश्रय एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलनहम नगरपालिका प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हैं कि यदि इस गंभीर समस्या पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और सड़कों से मवेशियों को हटाकर स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।आवश्यकता पड़ने पर नगरपालिका कार्यालय का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित नगरपालिका प्रशासन की होगी।हमारा उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि नगरवासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन समय रहते जागे और ठोस कार्रवाई करेPost navigationईद-मिलाद-उन-नबी पर कुसुमकसा में निकला भव्य जुलूस, भाजपा नेता संजय बैस व संतोष जैन ने किया शरबत वितरण, जमात खाना में शौचालय निर्माण की हुई घोषणा।