भास्कर न्यूज़ 24 //वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। भाई-बहन के आपसी नोक-झोंक और पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन हो और किसी व्यक्ति की कलाई खाली हो तो बड़ा सूना सा लगता है। इसी कमी को दूर करने के लिए पार्षद एवं लोक गायिका टी. ज्योति, के द्वारा जो पहल की गई है, वह बहुत ही अनुकरणीय है।

आज जन्मभूमि से हजारों किलोमीटर दूर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे 33 Bn SSB केवटी और आरपीएसएफ के जवानों को पार्षद टी. ज्योति के नेतृत्व में नगर पालिका दल्ली राजहरा की पार्षद बहनों ने राखी बांधी महिला पार्षदों के द्वारा केवटी पहुंच कर पहले SSB के जवानों और राजहरा आरपीएसएफ बैरक पहुंच कर आर पी यस एफ के जवानों को राखी बांधी।

*”आज हमारी कलाइयां सूनी नहीं रहीं” – भावुक हुए RPSF जवान*

इस भावुक पल पर रेलवे आरपीएफ के अधिकारी श्याम कुमार ने बताया कि आज हम भाई-बहन के पवित्र बंधन के त्योहार रक्षाबंधन पर अपनी जन्मभूमि से हजारों किलोमीटर दूर दल्ली राजहरा में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस महान पर्व पर इतनी दूर अपने घर, अपनी बहनों के पास जाकर राखी बंधवाना आसान नहीं है। इस रक्षाबंधन पर जिस तरह हमारी बहन टी. ज्योति के नेतृत्व में हमें राखी बांधी गई है, जिससे इस रक्षाबंधन पर हमारी कलाइयां सूनी नहीं रहीं। आज रक्षाबंधन का पर्व हमारे जवानों के लिए भी यादगार बन पड़ा।

अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि हमारी ड्यूटी घर से हजारों किलोमीटर दूर रहती है, कभी इस प्रांत तो कभी उस प्रांत। कई बार हम त्योहारों में अपने घर-परिवार के पास नहीं जा सकते। आज नगर पालिका की बहनों ने हमारी कलाइयों में राखी बांधी है, यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है कि हमारी कलाई इस राखी में सूनी नहीं रही।

पवित्र शर्मा कमांडेंट 33 बी एन ने रक्षा सूत्र बांधने पर भावुक होते हुए कहा कि आज हजारों किलोमीटर दूर बहनों ने हमें राखी बांधकर हमें अपने प्रेम के बंधन में बांध दिया सचमुच में इन्होंने छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया साबित कर दिया ।” रक्षाबंधन के पावनपर्व पर इन बहनों ने हमें अपनी सगी बहनों की कमी नहीं होने दी ।

*विगत 10 वर्षों से निभा रही हैं बहन का फर्ज – टी. ज्योति*

पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि विगत 10 वर्षों से हम लोग SSB ,BSF व RPSF के भाइयों को राखी बांधते आ रहे हैं, रेलवे महिला टीम एवं महिला पार्षद के द्वारा यह रक्षाबंधन पर्व मनाना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। जो भाई अपने देश की संपत्ति की रक्षा करने के लिए अपने घर-परिवार से दूर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, हम भी उनकी बहन बनकर उनकी कलाइयों को सूनी होने से बचाते हैं और रक्षा सूत्र बांधते हैं।

इस अवसर पर पार्षद अरुणा रामटेके ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सेवा करते हैं। उनके साथ रक्षाबंधन मनाना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करना समाज में राष्ट्रभक्ति एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

पार्षद मालती निषाद ने कहा कि SSB जवान देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ यह पर्व मनाकर ऐसा महसूस हुआ जैसे अपने परिवार के भाइयों के साथ त्योहार मना रहे हों।

पार्षद अनीता सोनवानी ने कहा कि जवानों की सेवा और समर्पण को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उनकी कलाई पर राखी बांधना हमारे लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण रहा।

पार्षद रेखा सहारे ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना समाज और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत करने वाला अवसर है।

पार्षद मोनिका साहू ने कहा कि जवानों का त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा दायी है। उनके साथ रक्षाबंधन मनाकर उन्हें यह एहसास कराने का प्रयास किया गया कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

पार्षद पूसई साहू ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है और देश की सेवा में समर्पित जवानों के साथ यह पर्व मनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के समस्त महिला पार्षद टी. ज्योति , अरुणा रामटेके, मालती निषाद, अनीता सोनवानी, रेखा सहारे, मोनिका साहू, पूसई साहू एवं ज्योति पांडेय सहित नगर पालिका की महिला पार्षदगण उपस्थित रहीं। सभी ने SSB व RPF अधिकारियों एवं जवानों तिलक लगाकर राखी बांधी गई, उन्हें मिठाइयां, केला एवं श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका की अन्य बहनें भी उपस्थित रहीं।

निश्चित ही देश की सेवा में लगे जवानों के प्रति यह सम्मान और प्रेम ही सच्चे रक्षाबंधन का प्रतीक है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed