भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ डौंडी/भर्रीटोला। ग्राम पंचायत भर्रीटोला में बालोद जिले के एकमात्र गौधाम का शुभारंभ राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के पंजीयन प्राप्त कान्हा गोकुल समिति के संचालन में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति मंजू संजय बैस तथा जनपद सदस्य आशा आर्य के करकमलों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं गौ माता की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर गौधाम का विधिवत शुभारंभ किया तथा गौ माता का पूजन कर उनके संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया। बताया गया कि इस गौधाम में जिलेभर की घुमंतू एवं निराश्रित गायों को सुरक्षित रखकर उनकी देखभाल की जाएगी, जो राज्य सरकार की गौ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मंजू संजय बैस का उद्बोधन-मुख्य अतिथि मंजू संजय बैस ने कहा कि गौधाम केवल पशुओं के आश्रय का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सेवा और संवेदना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को जनसहयोग से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कान्हा गोकुल समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए गौधाम की सतत देखरेख का आह्वान किया।

जनपद सदस्य आशा आर्य ने कहा कि निराश्रित गौवंश की सेवा हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भर्रीटोला में शुरू हुआ यह गौधाम पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और ग्रामीणों की सहभागिता से गौ संरक्षण का यह अभियान और मजबूत होगा। इन अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
श्री योगेश्वर यादव जिला अध्यक्ष गौ धाम समिति बालोद श्री पुरुषोत्तम राजपूत सदस्य जिला गौधाम विनोद साहू जी जिला गौधाम समिति नूतन कोठारी उपसरपंच पोषण धनकर अध्यक्ष कान्हा गोकुल समिति तुलेश राम मड़ियारे ग्राम पटेल घनश्याम गुनेंद्र पूर्व सरपंच माखन कोठारी पूर्व सरपंच राजेश्वर राव जी किर्दत दुर्गा प्रसाद तापड़िया श्री जनक चंद्राकर डॉ डी के सिहरे उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ अभिषेक मिश्रा पशु चिकित्सक डॉ विश्वजीत दिल्लीवार पशु चिकित्सक जीवन देवांगन साकेत वर्मा श्रीमती प्रिति नायक महिमा चक्रधारी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रह। कार्यक्रम का सफल संचालन कान्हा गोकुल समिति द्वारा किया गया, जबकि अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed