भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा । बीएसपी राजहरा की कम्युटर सामान एवं एलईडी लाईट चोरी करने वाले 01 नाबालिक सहित 06 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की सामान खरीदने वाले कबाड व्यवसायी मे चढे पुलिस के हत्थे, भेजा जेल आरोपियों के कब्जे से चोरी की सामान बरामद कर भेजा जेल। प्रार्थी समीर कुमार चैबे असिस्टेंट जनरल मैनेजर बीएसपी राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26-27.08-2026 के दरम्यानि रात्रि मे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएसपी टेलीकाम एक्सचेंज आफिस राजहरा मे घुसकर आफिस मे रखे 01 नग विन्डो एसी, 02 नग सीपीयू डीटी 14975, डीटी 16693, 06 नग की-बोर्ड, 05 नग माउस, 03 नग लेन पीसीआई, 02 नग हार्ड डिस्क, 04 नग 2जी का रैम, 02 नग प्रोसेसर आई5, 04 नग पुराना मानिटर 19 इंच वाला, 02 नग हार्ड डिस्क 500 जीबी वाला, 03 नग मदरबोर्ड एसर कंपनी का, 01 नग डिजिटल मल्टीमीटर, 02 नग स्कूड्रायवर बाक्स सेट, 01 नग ब्लोवर कुल कीमती 70,350 रूपये को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 210/2026 धारा- 331(4),305(E),317(2),3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया तथा प्रार्थी शैलेन्द्र पाल सिंह असिस्टेंट जनरल मैनेजर बीएसपी राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-28.08.2026 के दरम्यानि रात्रि मे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा डम्पर रोड राजहरा खदान के बिजली खंबो मे लगे कुल 12 नग 150 वॉट वाली एलईडी फ्लड लाईट फिक्चर्स सुर्या कंपनी की कुल कीमती 36000 रूपये को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध 211/2026 धारा- 305(E) कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में थाना राजहरा पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपियों एवं मशरूका की पता तलाश किया गया पता तलाश दौरान मुखबीरों से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ मोहल्ले के कुछ लडकों द्वारा चोरी की सामान को बेचने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं, सूचना पर संदेहियों 1. दिव्यांशु सिंग पिता प्रेम सिंग उम्र 19 साल सा. वार्ड 09 दल्लीराजहरा 2. लुजीत साहू पिता मोहित साहू उम्र 18 साल वार्ड 2 पण्डरदल्ली राजहरा 3. शर्मा नेताम उर्फ लकवा पिता रामदयाल उम्र 35 साल सा. वार्ड 3 पटेल कालोनी देवार पारा राजहरा 4. सन्नी थापा पिता मनबहादुर थाना उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 गणेश चैंक दल्लीराजहरा, 5.सुनील महानंद पिता दिलीप महानंद उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 गणेश चैंक दल्लीराजहरा एवं एक नाबालिग बालक को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करने से इंकार कर रहे थे, जिन्हे अलग-अलग कडाई से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपीगण 1. दिव्यांशु सिंग पिता प्रेम सिंग उम्र 19 साल सा. वार्ड 09 दल्लीराजहरा 2. लुजीत साहू पिता मोहित साहू उम्र 18 साल वार्ड 2 पण्डरदल्ली राजहरा 3. शर्मा नेताम उर्फ लकवा पिता रामदयाल उम्र 35 साल सा. वार्ड 3 पटेल कालोनी देवार पारा राजहरा एवं अपचारी बालक से चोरी गये मशरूका – 01 नग विंडो एसी, 06 नग की-बोर्ड, 01 नग माउस, 03 नग लेन पीसीआई, 02 नग हार्ड डिस्क 1टीबी का, 02 नग प्रोसेसर आई5, 03 नग मॉनिटर, 02 नग हार्ड डिस्क 500 जीबी वाला, 03 नग मदरबोर्ड एसर कंपनी का, 01 नग स्क्रू ड्राइवर टूल बॉक्स, एवं घटना मे प्रयुक्त 01 नग पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG24 Y 0622 को जप्त किया गया तथा आरोपीगण 01. सन्नी थापा पिता मनबहादुर थाना उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 गणेश चैंक दल्लीराजहरा, 02. सुनील महानंद पिता दिलीप महानंद उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 गणेश चैंक दल्लीराजहरा से चोरी गये मशरूका सुर्या कंपनी कुल 12 नग 150 वॉट वाली एलईडी फ्लड लाईट को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है । सराहनीय भूमिका – उक्त घटना मे चोरी की मशरूका को वाजप्ता करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर थाना राजहरा से निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरीक्षक प्रदीप कंवर, प्र0आर0 राकेश साहू, आरक्षक सुरेन्द्र देखमुख, पवन आनंद धीर, संतोष वानखेडे, खिलावन निषाद की सराहनीय भूमिका रही है ।राजहरा पुलिस की नागरिको से अपील- 01. कोई भी व्यक्ति या दुकानदार बिना रसीद या बिल के कोई भी सामान न खरीदें 02. सस्ते दाम पर कोई भी सामान को बिना रसीद या बिल के न खरीदे, 03. बिना रसीद के खरीदे गये सामान चोरी का भी हो सकता है, 04. चोरी की सामान खरीदने पर हो सकता है जेल Post navigationबालोद जिले के एकमात्र गौधाम का भर्रीटोला में शुभारंभ, जनपद सदस्य मंजू संजय बैस एवं आशा आर्य ने किया लोकार्पण।