भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड नंबर 03 वल्लभ नगर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO) द्वारा लगभग 100 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए। संस्था का मूल उद्देश्य “सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन” की भावना को साकार करना है, इसी उद्देश्य के साथ यह सेवा कार्य किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (राज्यमंत्री दर्जा) लोकेश कावड़िया उपस्थित रहे।इस अवसर पर लोकेश कावड़िया ने कहा कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। संस्था का मूल मंत्र सेवा, संस्कार और स्वावलंबन ही हमारे जीवन का आधार होना चाहिए। जब हम निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करते हैं तो यही सच्ची मानव सेवा कहलाती है। बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार डालना बहुत जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर एक अच्छे नागरिक बन सकें। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना बढ़ती है और समाज स्वावलंबी बनता है। मैं MISO परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि संस्था आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक पंकज वर्मा , नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे पिंटू , समिति के सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अंकित टांटिया, पूर्व पार्षद मोनू सोमेश जायसवाल एवं हितेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।Post navigationबीएसपी राजहरा की कम्युटर सामान एवं एलईडी लाईट चोरी करने वाले 01 नाबालिक सहित 06 आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।