भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 एवम वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों को पिछले करीब एक साल से झेलनी पड़ रही अंधेरे की समस्या से आखिरकार निजात मिल गई है। वार्ड में लगभग साल भर से बंद पड़ी करीब करीब 50 ट्यूबलर लाइटे जो बन्द पड़ी थी इस समस्या को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों—पार्षद शांतनु मेश्राम एवं ताराचंद पाथोडे—ने पूरी गंभीरता से संज्ञान में लिया।लंबे समय से लंबित इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पार्षदों ने सुधार कार्य करवाया और बंद लाइटों को दोबारा चालू करवाया। साल भर बाद वार्ड की गलियों में रोशनी देखकर वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने लंबे समय से बनी इस असुविधा को दूर करने के लिए पार्षदों की सक्रियता और जनहित में किए गए इस कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।Post navigationMISO ने 100 बच्चों को कराया निःशुल्क वस्त्र वितरण, अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने कहा – सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।