भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया जिसमें डौंडीलोहारा विधानसभा से मंत्री अनिला भेड़िया को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा फटाका फोड़कर अनिला भेड़िया को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया । साथ ही जीत की अग्रिम बधाई दिया गया। जिसमें पीयूष सोनी , कैलाश राजपूत, अतीक कुरेशी, गिरीश सोनी, अश्वनी जायसवाल, कोमलेंद्र चंद्राकर, अजय बाघमार, रविकांत देशमुख, शोएब रजा, शुभम गावड़े, कैलाश राज, पलटन भूआर्य, कमलेश कामले, सहित ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Post navigationनगर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर राजहरा पुलिस लगातार कर रही कार्यवाही- मुकेश सिंह(टीआई राजहरा) डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लॉक के ग्राम किशनपुरी में पीयूष सोनी के मुख्य आतिथ्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।