रेलवे कालोनी स्थित कंटीली तार से परेशान होकर डीआरएम ऑफिस रायपुर के चक्कर लगा रहे हैं वार्डवासी।

भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा। दल्लीराजहरा । रेलवे कालोनी स्थित कंटीली तार से परेशान होकर डीआरएम ऑफिस रायपुर के चक्कर लगा रहे हैं वार्डवासी।
ज्ञात हो कि रेलवे विभाग द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रगति पर है इस निर्माण कार्य के दौरान शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 दल्लीराजहरा में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को वार्ड में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई पूरा दिन लोग पानी के अभाव में अपनी रोजमर्रा के कामों में विफल रहे मंगलवार को भी कंटीली तारो का गुच्छा सड़क तरफ गिर गया जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी जिसकी गुहार एसडीएम से की गई। उन्होंने तुरंत वार्ड का निरीक्षण करते हुए रेलवे के अधिकारीयो से फोन पर बात करके सार्थक पहल करने को कहा वार्ड नंबर 21 में भागीरथी नल जल योजना से पूरी बस्ती के लोगों को जल की आपूर्ति की जाती है इसका बोर प्वाइंट रेलवे अपने बाउंड्री वॉल के अंदर रखना चाहती है जिसका लंबे समय से वार्ड वासी विरोध कर रहे हैं ज्ञात हो कि रेलवे कालोनी वार्ड 26 एवं शास्त्री नगर वार्ड 21 दोनों एक दूसरे से सटे वार्ड हैं आरपीएफ बैरक बनने के पहले यहां नगर पालिका के द्वारा 3 जगहों पर बोर प्वाइंट एवं स्ट्रीट लाइट व छोटे बच्चों के लिए मिनी गार्डन की व्यवस्था की गई थी। आरपीएफ बैरक बनने के बाद रेलवे ने अपने एरिया को जानलेवा कंटीली तारो से घेर लिया है जिसमें अब तक कई मासूम बच्चे चोटिल एवं बेजूबान जानवर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं साथ ही कंटीली तार से बोर प्वाइंट स्ट्रीट लाइट सब रेलवे के सीमा के अंदर हो गया है वार्डवासियों का कहना है कि रेलवे बाउंड्री वॉल बनाए उससे हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस कंटीली तारो को भी निकाल दे एवं पर्याप्त दूरी पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करें ताकि आपात स्थिति में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड शव वाहन एवं बोरवेल जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो इस हेतु वार्ड के लोगों का कहना है कि रेलवे मंच के पास बने पिपलेश्वर मंदिर के बाजू से सीधा बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य करें जिससे बोर प्वाइंट स्ट्रीट लाइट एवं महत्वपूर्ण गाड़ियों को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी यही सही मायनों में सबका साथ सबका विकास होगा । इस संदर्भ में वार्डवासी पूर्व बालोद जिला अध्यक्ष (भाजपा) पवन साहू ,कलेक्टर बालोद एवं सांसद से भी लिखित आवेदन कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है इस पर वार्ड के जागरूक लोगों ने मंगलवार को डीआरएम ऑफिस रायपुर जाकर अधिकारियों से अपनी समस्याओ से अवगत कराया जिस पर मंडल अभियंता द्वितीय रायपुर श्री गौरव गाजवानी ने पूरा सहयोग करने की बात कही है एवं दल्लीराजहरा के साइड सुपरवाइजर को फिर से ले आउट करने को कहा है डीआरएम से मुलाकात वालो में रुखसाना बेगम, विजय जोगदंड, मो.असलम, भूपेंद्र श्रीवास, मो.फारुख, नवाब बडगूजर शामिल थे।



