भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। नगर में यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता अभियान के लिए पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू ने जिला पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू ने एसपी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया।पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता और नशे से दूर रहना सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन इसी प्रकार किया जाए, ताकि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित समाज का निर्माण किया जा सके। टिकेश्वर साहू ने कहा कि रुद्राक्ष का पौधा केवल एक पौधा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, आस्था और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले।इस अवसर पर यातायात जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का संदेश देते हुए लोगों से सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू ने जिला पुलिस के इस जनहितकारी जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आग्रह किया।Post navigationयातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्लीराजहरा में 4 अक्टूबर को होगा विशेष जागरूकता अभियान। यातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्ली राजहरा में जागरूकता अभियान, स्वयं एसपी ने हेलमेट पहनकर चलाई बाइक, शहर का किया भ्रमण ।